छत्तीसगढ़ में मेला देखने गया था जवान, नक्सलियों ने गोलियों से भूना

jammu and kashmir, terrorist killed, kupwara news, Kupwara sector

प्रतीकात्मक फोटो।

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने शनिवार शाम सेना के जवान को गोली मार कर हत्या कर दी। जवान को तीन गोली मारी गई हैं। गोलियों की आवाज से घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन

मौका देखकर नक्सलियों ने किया हमला

कांकेर जिले के एडिशनल एसपी खोमन सिन्हा ने कहा कि मरने वाले की पहचान मोती राम आंचला के रूप में हुई है। वह उसेली गांव के रहने वाले थे। जवान छुट्टी पर आया था और मुर्गा बाजार में मेला देखने पहुंचा था। इस दौरान नक्सलियों ने उस पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

नक्सलियों को मार गिराया

इससे पहले शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए थे और 5 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। दिनभर में हुई दो घटनाओं के बाद सेना अलर्ट पर है। संवेदनशील जगहों पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ